नियम और शर्तें

ePandit की कुंडली, राशिफल, रिपोर्ट, AI ज्योतिषी के जवाब और उपाय ज्योतिष की परंपरा पर आधारित मार्गदर्शन हैं: किसी परिणाम का वादा नहीं, और "इतने प्रतिशत सही" जैसा कोई दावा नहीं। अपने निर्णय आप स्वयं लेते हैं; स्वास्थ्य, क़ानून और पैसे के मामलों में विशेषज्ञ से सलाह लें।

AI ज्योतिषी के जवाब AI से लिखे जाते हैं, आपकी कुंडली के तथ्यों के आधार पर; हर जवाब के साथ उसका आधार दिखता है।

ePandit ज्योतिष मार्गदर्शन की सेवा है, आपातकालीन सहायता की नहीं। संकट में Tele-MANAS 14416 (24×7, निःशुल्क) या आपात नंबर 112 पर कॉल कीजिए।

मिलान और विवाह रिपोर्ट 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए हैं।

रिपोर्ट आपके दिए जन्म विवरण से बनती है; विवरण सही देना आपकी ज़िम्मेदारी है।

भुगतान Razorpay से होते हैं; दाम ऑर्डर के समय दिखाए गए दाम हैं, सभी कर सहित।

उपाय पन्ने जानकारी और सुझाव के लिए हैं; चुनाव और ख़रीद पूरी तरह आपके हाथ में है।

साइट का पाठ, चित्र और रिपोर्ट का डिज़ाइन ePandit का है; निजी उपयोग के लिए शेयर कर सकते हैं।

विक्रेता: RAHITECH VEDICPRINCIPLES PRIVATE LIMITED, बेंगलुरु, कर्नाटक · CIN U96906KA2024PTC194430 · शिकायत अधिकारी: हिमांशु दाधीच, contact@epandit.in

ये शर्तें भारत के क़ानून के अधीन हैं; किसी विवाद पर बेंगलुरु, कर्नाटक की अदालतों का न्याय-क्षेत्र होगा।

सवाल हों तो WhatsApp पर लिखिए (94810 02930) या ईमेल कीजिए: contact@epandit.in